क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह सही है कि पटना जिलान्तर्गत दुल्हिन बाजार अंचलाधिकारी कार्यालय के ज्ञापांक संख्या 1694, दिनांक 27.06.2026 के माध्यम से रामप्रवेश पासवान, सूर्यनाथ मोची, वृजनंदन मोची तथा मनोज मोची सहित चार भूमिहीन दलित परिवारों को अतिक्रमणकारी बताते हुए दशकों से बसे उनके आवासीय स्थल से बेदखल करने हेतु नोटिस जारी किया गया है;2.क्या यह सही है कि सार्वजनिक भूमि पर वर्षों से बसे भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास, बंदोबस्ती अथवा अन्यत्र वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराए बिना उनके आवासों को हटाए जाने से संबंधित परिवारों को बेघर होना पड़ेगा;3.यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त आदेश को निरस्त करते हुए भूमिहीन परिवारों की भूमि का बंदोबस्त करने, अथवा अन्यत्र जमीन देने और साथ ही प्रत्येक पंचायत में भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास हेतु आवासीय कॉलोनी निर्मित करने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों?