Back to Legislative Questions Repository
Q.No 68Starred Question Listed

डिग्री कॉलेज की स्थापना

श्री संदीप सौरभ (190) (पालीगंज ) उच्च शिक्षा विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1.क्या यह बात सही है कि उच्च शिक्षा विभाग के पत्रांक-40, दिनांक 14.01.2026 के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा की जांच प्रतिवेदन में बालिका उच्च विद्यालय, नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की स्थापना की अनुशंसा तथा उक्त विद्यालय द्वारा इसके लिए सहमति का शपथ पत्र भी उपलब्ध कराया गया है;2. क्या यह बात सही है कि नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय, NH-30A पर अवस्थित है तथा प्रखंड का केंद्र स्थान है, को छोड़कर नए डिग्री कॉलेज को मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर अन्यत्र स्थापित किया जा रहा है, जो उपर्युक्त जांच प्रतिवेदन के विरुद्ध है;3.यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर  स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा के पत्रांक-40, दिनांक 14.01.2026 के आलोक में बालिका उच्च विद्यालय, नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
श्री संदीप सौरभ (190) (पालीगंज )
Department
उच्च शिक्षा
Ministry
उच्च शिक्षा विभाग
MLA Profile
SANDEEP SAURAV (190)
SANDEEP SAURAV (190)
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Paliganj - Patna (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
27 May 1987
Address
Village- Molanipur, Post Office- Sadikpur, Police Station- Maner