Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1037Starred Question Listed

प्रशासक नियुक्त करना

श्री अजय कुमार (138) (बिभूतिपुर ) सहकारिता 13 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सहकारिता विभाग, बिहार पटना का आदेश पत्रांक-65ML दिनांक-20.09.2024, कार्यालय निबंधक सहयोग समितियाँ बिहार, पटना का आदेश पत्रांक-6543 दिनांक 29.08.2024 एवं आदेश पत्रांक-10204 दिनांक-20.12.2024 द्वारा विभूतिपुर प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति लि० के प्रबंध समिति को अवक्रमित कर प्रशासक नियुक्त करने का आदेश निर्गत है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त संबंध में कार्यालय, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा, पत्रांक-521/स0स0, दरभंगा दिनांक-29.10.2024(3 म04/2024) के द्वारा भी जिला सहकारिता पदाधिकारी, समस्तीपुर को नियमानुकूल कार्रवाई करने हेतु पत्र निर्गत है; बावजूद अभीतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त प्रबंध समिति को अवक्रमित कर प्रशासक नियुक्त करने एवं दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
13 मार्च, 2025
Member
श्री अजय कुमार (138) (बिभूतिपुर )
Department
सहकारिता
Ministry
सहकारिता
MLA Profile
AJAY KUMAR (138)
AJAY KUMAR (138)
Party
Communist Party of India (Marxist)
Constituency
Bibhutipur -Samastipur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1969
Address
Village-Po-Belari, Thana-Ujiarpur, District-Samastipur