Back to Legislative Questions Repository
Q.No 459Starred Question Listed

दखल कब्जा कराना

श्री अजय कुमार (138) (बिभूतिपुर ) राजस्‍व एवं भूमि सुधार 28 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के अंचल विभूतिपुर, थानानं॰-08, ग्राम+पो॰-कल्याणपुर बम्बैया के श्रीमती रिंकु देवी, पति-श्री गणेश सहनी, श्रीमती ललिता देवी, पति-श्री लाल बिहारी, श्रीमती उषा देवी, पति-श्री विन्देश्वरी सदा सहित अन्य दलित परिवारों को खाता नं॰-574, खेसरा नं॰-844 रकवा-0.03डी॰ गैरमजरूआ खास जमीन पर बसने हेतु बंदोबस्ती पर्चा दिनांक-19.02.2022 को दी गई थी, जिसका रसीद भी कटा हुआ है; बावजूद अभीतक दलित परिवारों को दखल-कब्जा नहीं दिलाया गया है;2.यदि उपर्युक्त खण्ड का उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त वर्णित भूमि पर दलित परिवारों को दखल-कब्जा दिलाने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
28 नवम्बर, 2024
Member
श्री अजय कुमार (138) (बिभूतिपुर )
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
MLA Profile
AJAY KUMAR (138)
AJAY KUMAR (138)
Party
Communist Party of India (Marxist)
Constituency
Bibhutipur -Samastipur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1969
Address
Village-Po-Belari, Thana-Ujiarpur, District-Samastipur