क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत विभूतिपुर प्रखंड के पंचायत सिंघिया उत्तर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलखन्नी, पंचायत भरपुरा पटपारा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटपारा उत्तर एवं विभूतिपुर उत्तर पंचायत में राजकीय मध्य विद्यालय खोकसाहा संचालित है; जबकि एक भी उच्च विद्यालय संचालित नही है; जिसके कारण छात्र-छात्राओंं को उच्च शिक्षा के लिए 6 से 8 कि॰मी॰ दूर जाना पड़ता है़;2.यदि उपर्युक्त खण्ड का उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?