क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड अन्तर्गत सकरा पंचायत के तरूणिया गाँव स्थित तरूणिया खेल मैदान में सीटींग स्लैब, चहारदिवारी, पेयजल, शौचालय, लाईट आदि मूलभूत सुविधाएँ नहीं होने के कारण खिलाडि़यों को काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त खेल मैदान में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों