क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक में हुए वित्तीय अनियमितता यथा वर्ष 2008-09 में फसल बीमा योजना की राशि की जाँच के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के ज्ञापांक-5540803/मु.सं.स. पटना दिनांक-03.09.2024 के द्वारा विभाग के प्रधान सचिव को यथोचित कार्रवाई के संबंध में पत्र लिखा गया है, साथ ही विभागीय मंत्री द्वारा भी उक्त मामले की जाँच के लिए डायरी संख्या-281 दिनांक-26.07.2024 को अग्रत्तेर कार्रवाई हेतु प्रधान सचिव को लिखा गया है, परन्तु आजतक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है, यदि हाँ तो सरकार वर्णित आरोपों की जाँच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नही तो क्यों?