क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत दरौली प्रखंड के पंचायत तीयर एवं दरौली गांव के तीयर मरौटा एवं मेधनी टोला केसैकड़ो दलित परिवार नदी के तटबंध पर झोपड़ी बनाकर जीवन बसर करते है क्योंकि कुछ वर्ष पहले इनका गांव सरयू नदी मेंविलीन हो जाने के कारण भूमिहीन हो गये है;2.क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा भूमिहीन की सूची अंचलाधिकारी एवं ए0डी0एम0 सिवान को दी गयी है, परन्तु अभीतक उन परिवारों को जमीन आवंटन नहीं किया गया है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त भूमिहीन दलित परिवारों को 05 डिसमिल जमीन आवंटन करबासगीत पर्चा देने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?