क्या मत्री. नगर विकास एंव आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह सही है कि राज्य में स्वच्छता पर्यवेक्षक को 1750 रुपए, वाहन चालक को 3,000 रु० तथा स्वच्छता कर्मि को 3.000 मानदेय दिया जाता है, जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी काफी कम है, साथ ही इनके मानदेय का भुगतान भी मासिक नहीं होता है,यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त कर्मियों का मानदेय न्यूनतम मजदूरी के बराबर करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?