क्या मंत्री, विज्ञान,प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह सही है कि विज्ञान,प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यालय परिचारी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती मेधा सूची के आधार पर करने हेतु विज्ञापन संख्या- 02/2022 प्रकाशित किया गया, किन्तु उसकी परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं की गई है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त विज्ञापन के अंतर्गत परीक्षा आयोजित कर परीक्षाफल प्रकाशित करने का विचार रखती है?