क्या मंत्री विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के बेलागंज प्रखंड शहर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है और यहां पर तकनीकी शिक्षा हेतु एक भी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि प्रखंड स्तर पर तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु बेलागंज में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की स्थापना हो जाने से हजारों छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में सहायता होगी;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार बेलागंज प्रखंड में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की स्थापना करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?