क्या मंत्री, कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत इस्लामपुर प्रखंड के आत्मा गांव में प्राचीनकालीन मंदिर,मुर्तियां एवं तीन बड़े तालाब हैं, जहाँ महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा हर वर्ष महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में यहाँ लोग आते हैं तथा दुकानें लगाईं जाती हैं; यदि हाँ, तो सरकार उक्त ग्राम की पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने हेतु वहाँ आत्मा महोत्सव का आयोजन कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?