क्या मंत्री , पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत जलालगढ़ प्रखण्ड में स्थित जलालगढ़ किला को सरकार द्वारा वर्ष 2023 में घोषण किये जाने के बावजूद भी आज तक उक्त किला का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं किया गया है, यदि हाँ तो सरकार उक्त किला का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु कौन सी कार्रवाई कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?