क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कीः- 1.क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत कसबा प्रखंड के गुडी पंचायत के अमरेली मोजा में चकबंदी नियम 26 ‘‘क’’ प्रपत्र गठित किया हैः 2.क्या यह बात सही है कि उक्त मौजा मे जमीन का रसीद, दाखिल-खारिज तथा बिक्री चंकबंदी के अनुसार किया जा रहा है, लेकिन वहाँ के किसानों का जमीन पर कब्जा नहीं है ? यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त अमरैली मौजा में किसानों को जमीन पर कब्जा कबतक दिलाने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?