क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1 क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत महमदिया एवं बलुआ तथा कटिहार सदर प्रखंड अंतर्गत बठैली, गोलाघाट, चिलमारा फसिया, हाजीपुर एवं छीटाबाड़ी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर/स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए चयनित है, 2. क्या यह बात सही है कि जमीन के अभाव में भवन का निर्माण कार्य एवं स्वास्थ्य सेवा प्रारंभ नहीं हो पा रहा है, 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त दोनों प्रखंडों में अंकित स्थलों पर भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?