क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-क्या यह बात सही है कि कटिहार सदर प्रखण्ड अन्तर्गत गरभैली पंचायत में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, खैरा का उद्घाटन भारत सरकार के मा0 मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग श्री जे0पी नड्डा एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा 06.09.2024 को किया गया है, किन्तु इस केन्द्र द्वारा चिकित्सकीय सेवा का शुभारंभ अभी तक नहीं हो पाया है. जिस कारण सरकार की स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में ठप है, यदि हाँ तो सरकार उक्त केन्द्र द्वारा चिकित्सकीय सेवा का शुभारंभ कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?