क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज प्रखण्ड के झिलझिली पंचायत के वार्ड नं0 15 सिक्टेहार के सरबुल आलम, पिता स्व0 मो0 पलामू की मृत्यु दिनांक- 04.10.2021 को सड़क दुर्घटना से हो गई थी, परन्तु दो वर्ष बाद भी मृतक के आश्रित को आपदा अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है यदि हाँ तो क्या सरकार कब तक उक्त मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?