क्या मंत्री , उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला बिहार राज्य में सबसे पिछड़ा जिला है तथा यहाँ एक भी उद्योग संचालित नहीं रहने के कारण जिले के अधिकतर लोग रोजगार हेतु अन्य राज्यों में प्रवासी मजदूर बनने को मजबूर है;2. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिले में चमड़े की उपलब्धता तथा चमड़े के कुशल कारीगरों की कमी नहीं है;3. यदि ऊपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो, सरकार उक्त जिले में चमड़ा उद्योग की स्थापना कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?