क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अंतर्गत बहादुरगंज प्रखण्डाधीन लौचा पंचायत के प्रधानमंत्री सड़क में पी0एम0जी0एस0वाई0 एल0ओ0-75 एल0ओ0-45 से बोचगाड़ी 0.900 कि0मी0 पर वर्ष 2014 में पुलिया क्षतीग्रस्त हो गई थी, इस पुल के अभाव में प्रखण्ड से जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पुलिया का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?