क्या मंत्री,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या बात सही है कि किशनगंज जिला अन्तर्गत बहादुरगंज टेढ़ागाछ, एवं अन्य प्रखण्डों मं भाटाबाड़ी गंगी, महेश बथना में हर घर नल-जल योजना के तहत पानी सप्लाई में फिल्टर मिडिया एवं कार्बन फिल्टर नहीं रहने के कारण ग्रामीण जनता को आयरण युक्त पानी का सप्लाई हो रहा है, जो शरीर के लिए घातक है, यदि हाँ तो सरकार उक्त समस्या का निदान करने का विचार रखती है,हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों |