क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि विपणन सहायता योजना के अंतर्गत बुनकरों को 2012-13 से 2014-15 तक साईकिल मिली परंतु उसके बाद से योजना बंद है जिसके कारण किसी भी बुनकर को साईकिल नहीं मिल रही है जिसके कारण उन्हें घर से शहर तक अपने उत्पाद को लेकर आने जाने में परेशानी हो रही है, यदि हां तो, सरकार कबतक विपणन सहायता योजना को पुनः प्रारंभ करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?