क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1.क्या यह बात सही है कि विभागीय पत्रांक 7787 दिनांक 15.10.2024 द्वारा सभी जिला पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 अंतर्गत घटकवार पात्र लाभुकों का सर्वेक्षण कराते हुए दिनांक 31.10.2024 तक सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है; 2.क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त पत्र के साथ जो प्रपत्र संलग्न है उसके कारण आज तक राज्य के एक भी जिले से विभाग को सर्वेक्षण प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है; 3.क्या यह बात सही है कि राशन कार्ड अथवा सोशियो इकाॅनोमिक एंड कास्ट सेंसस डाटा को आधार नहीं बनाये जाने के कारण सर्वेक्षण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है; 4.यदि उपुर्यक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार पात्र लाभुकों के सर्वेक्षण की गाईडलाईन में राशन कार्ड अथवा सोशियो इकाॅनोमिक एंड कास्ट सेंसस डाटा को भी सम्मिलित करने का विचार रखती है, हां, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?