क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत रहिका प्रखंड के भौआड़ा में 2012-13 से 2015-16 तक बुनकरों के पुनर्वास हेतु कर्मशाला-सह-आवास का निर्माण किया गया परंतु 2015-16 के बाद कर्मशाला-सह-आवास का निर्माण बंद कर दिये जाने के कारण बड़ी संख्या में बुनकर उपर्युक्त योजना से वंचित रह गये, यदि हां, तो सरकार कब तक मधुबनी जिला में फिर से बुनकरों के पुनर्वास हेतु कर्मशाला-सह-आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?