क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला के प्रखंड छौराही, प्रखंड-खोदावनपुर तथा प्रखंड-चेरियाबरियारपुर में सरकारी बस स्टैण्ड नहीं होने के कारण गरीब जनता को आने-जाने में कठिनाई हो रही है; जबकि उक्त प्रखंडों में बस स्टैंड निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त प्रखंडों में सरकारी बस स्टैण्ड बनवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?