Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2057Starred Question Listed

अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान

श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली) परिवहन 25 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बासोपटटी प्रखण्ड के सिराही ग्राम निवासी रामलोचन मुखिया का दिनांक 03.07.2024 को परसा नहर पुल के निकट NH-227L पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से धक्का लगने से मृत्यु हो गई. जिसका बासोपट्टी थाना कांड सं0-127/24 दिनांक 03.07.2024 दर्ज किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि मृतक की पत्नी श्रीमती रामपरी देवी ने सभी आवश्यक कागजात के साथ बासोपट्टी थाना के ज्ञापांक-2196/24, दिनांक-10.09.2024 के  माध्यम से जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी को अनुग्रह अनुदान की राशि हेतु आवेदन  दिया  हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक उक्त मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
25 मार्च, 2025
Member
श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली)
Department
परिवहन
Ministry
परिवहन
MLA Profile
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Khajauli-Madhubani (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1960
Address
Village PO Thana-Basopatti, Madhubani-847225