क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि जितेन्द्र कुमार, पिता-बबन सिंह एवं शान्ति देवी, पति-बबन सिंह, ग्राम-मनियारा, थाना-तियर, प्रखण्ड-बिहियाँ, जिला-भोजपुर की दिनांक - 22.10.2023 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी है, परन्तु अब तक मृतक के आश्रित को सरकारी सहायता राशि नहीं दी गयी है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त मृतकों के आश्रित को सरकारी मुआवजा की राशि दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?