क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियां जिला के नगर पंचायत जानकीनगर में जल निकासी हेतु मुख्य नाला नहीं रहने के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव के कारण संक्रमण फैलने का खतरा तथा यातायात की समस्या उत्पन्न हो जाती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक नगर पंचायत जानकीनगर में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने हेतु मुख्य नाला का निर्माण कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?