क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि, भोजपुर जिलान्तर्गत पीरो नगर परिषद् क्षेत्र में ड्रैनेज की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमंडल कार्यालय सहित अन्य सभी सरकारी कार्यालय परिसर एवं आम नागरिकों का घर जलमग्न हो जात है, यदि हाँ, तो सरकार वर्णित नगर परिषद् क्षेत्र में कब तक ड्रैनेज का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?