क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी मध्य एवं माध्यमिक/उच्चतर विद्यालयों में रात्रि प्रहरी की नियुक्ति की गयी है;2. क्या यह बात सही है कि इन रात्रि प्रहरियों का मानदेय श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम मजदूरी से भी कम है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मकहैं, तो क्या सरकार संविदा पर नियुक्त रात्रि प्रहरियों को अन्य संविदाकर्मियों की भांति सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने तथा उन्हें भी ई0पी0फ0 और ई0एस0आई0सी0 से अच्छादित करने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों?