क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेला गंज विधानसभा क्षेत्र पहाड़ियों से घिरा हुआ है, यहां का भू-जलस्तर सामान्य से काफी नीचे है,2. क्या यह बात सही है कि बेलागंज क्षेत्र में नल-जल योजना से सभी स्थानों पर जलापूर्ति नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों को उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार जनहित में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर करने हेतु स्थान चिन्हित कर अधिक क्षमता की बोरिंग के साथ पानी टंकी स्थापित कर जलापूर्ति करने का विचार रखती है, हां तो कब तक नहीं तो क्यों?