क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि-(1) क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत के वीरपुर प्रखण्ड अन्तर्गत वीरपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड- 05, 08 एवं 10 में तथा बरौनी प्रखण्ड के बथौली पंचायत में हर घर नल जल योजना का कार्य अधूरा पड़ा है, यदि हाँ तो इसकी जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई करते हुए शीघ्र सभी को उक्त योजना का लाभ पहुँचाने एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?