क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के करगहर प्रखंड के ग्राम- चिलबिली पंचायत- रीवां में नल-जल योजना के तहत लगे हुये पानी टंकी का मोटर विगत सात-आठ महीनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे कि पूरे गांव में नल-जल योजना से सप्लाई होने वाला पानी का सप्लाई पुरी तरह से ठप पड़ा हुआ है|2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा बार-बार विभाग को कहने के उपरांत भी आज तक उक्त मोटर को रिप्लेस/हटाकर नया मोटर नहीं लगाया गया है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ग्राम - चिलबिली में मोटर को बदलकर नया मोटर लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?