क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग यह बतलाने का कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलानतर्गत करगहर-प्रखंड सासाराम-चैसा सड़क से गर्मे होते हुए ग्राम-सिवन पासवान टोला 2.5 कि0मी0 तक एवं बरांव-जहानाबाद पथ के लेड़हा मोड़ से ग्राम-बहेरी ब्राह्नण टोला 3.5 कि0मी0 तक सड़क कच्ची है, जिसके कारण सड़क का स्थिति अत्यन्त दयनीय है, आम जनता को आन-जाने के क्रम में दुर्घटना होते रहती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त दोनों पथों को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) के तहत निर्माण कार्य कबतक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?