क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने का कृपा करेगें कि :-1.क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के करगहर विधानसभा क्षेत्र अतंर्गत प्रखंड-करगहर के ग्राम हरिनामपुर में वित्तीय वर्ष 2007-2008 में ही प्राथमिक विद्यालय के निर्माण हेतु विभाग द्वारा स्वीकृति दी गयी थी परंतु अभी विद्यालय के भवन का निर्माण नहीं होने के कारण उक्त विद्यालय को ग्राम पनैला के प्रा० वि० से टैग कर दिया गया है ;2.क्या यह बात सही है कि विद्यालय के निर्माण हेतु रकबा-5 ½ डी ०, खाता नं0-62. प्लॉट नं0-74, हल्का-06, में उपलब्ध है तथा ग्राम-हरिनामपुर के दलित एवं मुसहर जाति के बच्चे अन्य विद्यालय दूर होने के कारण प्राथमिक शिक्षा से वंचित हैं ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय का नया भवन निर्माण करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?