Back to Legislative Questions Repository
Q.No 209Starred Question Listed

पथ का निर्माण

श्री संतोष कुमार मिश्र (209) (करगहर) ग्रामीण कार्य 27 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री,ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1.क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत करगहर प्रखंड स्थित करगहर-फुली पथ की जिसकी लंबाई 14.5 कि0मी0 है, तथा उक्त पथ के मरम्मति का टेंडर गत 31 मार्च 2023 का हो गया था, विभागीय प्रशासनिक स्वीकृति नं0-1963 के अनुसार प्रशासनिक स्वीकृत राशि-490.092 लाख तथा मेंटेनेंस राशि-157.709 लाख सहित कुल 696.81 लाख की राशि उक्त पथ के मरम्मति हेतु स्वीकृत की गयी थी; 2.क्या यह बात सही है कि मेसर्स ललिता सिंह जिनको उक्त पथ के निर्माण हेतु टेंडर दिया गया था विगत कई महीनों से आधा-अधुरा कार्य छोड़कर गायब है, जिसके कारण उक्त पथ पुनः जर्जर हो गया हैं, इस पथ से 50 से ज्यादा गांवों को संपर्कता प्रदान होता है और ट्रैफिक भी अत्यधिक है। 3.यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार मेसर्स ललिता सिंह पर कार्रवाई करते हुए उक्त पथ का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
27 नवम्बर, 2024
Member
श्री संतोष कुमार मिश्र (209) (करगहर)
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य
MLA Profile
Santosh Kumar Mishra (209)
Santosh Kumar Mishra (209)
Party
Indian National Congress
Constituency
Kargahar-Rohtas (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
29 Jun 1978