क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के करगहर विधनसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड सह अंचल-शिवसागर के ग्राम-गजौन्धा स्थित कब्रिस्तान जिसका खाता नं0-103, खेसरा सं0-238, तथा रकबा-07 डि0 की घेराबन्दी नहीं होने के कारण उक्त कब्रिस्तान की भूमि का अतिक्रमण होते जा रहा है जिसके कारण अक्सर विवाद होते रहता हैं, यदि हां तो सरकार उक्त कब्रिस्तान की घेराबन्दी कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?