क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला के जमालपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत दलित समुदाय के लिए वर्कशेड निर्माण हेतु प्रकाशित निविदा सं॰-10/2023-24, दिनांक 11.10.2023 के निस्तारण एवं क्रियान्वयन में हुए विलंब के लिए दोषी पदाधिकारी को चिह्नित करने हेतु विभागीय पत्रांक 4018, दिनांक 22.07.2024 निर्गत किया गया है परंतु इस दिशा में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है, यदि हाँ, तो विभागीय निदेश के बावजूद अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किये जाने का क्या औचित्य है ?