क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी-चम्पारण जिला अन्तर्गत पकड़ीदयाल प्रखंड के सिसहनी पंचायत के सिसहनी निवासी श्री विश्वनाथ मुखिया, पूर्व सरपंच के घर से बाजार चौक होते हुए सिसहनी हाई स्कूल 1.5 किमी तक नाले एवं मुख्य सड़क पर स्थानीय ग्रामीण रेखा मुखिया, भोला सिंह, श्री भगवान दास, नथुनी सहा, किशोरी सिंह सहित सैकड़ो लोगो द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है;यदि हां तो सरकार कबतक उक्त स्थान को अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?