क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी-चम्पारण जिला अन्तर्गत पकड़ीदयाल अनुमंडल अस्पताल की स्थापन वर्ष 2014 के उपरांत अस्पताल भवन के अनुरक्षण (मेनटेनेन्स), रंग-रोगन एवं आवश्यक मरम्मति कार्य नहीं कराया गया है, जिससे भवन की स्थिति जर्जर हो गया है, यदि हाँ, तो सरकार अुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल के भवन का जीर्णोंद्धार एवं आवश्यक मरम्मति कार्य कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यो?