क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1 क्या यह बात सही है कि पूर्वी-चम्पारण जिला अन्तर्गत फेनहारा प्रखंड केमधुबनी पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, कालूपाकड़में कक्षा 8 तक पठन-पाठन का कार्य होता है तथा 500 छात्र-छात्राएँ अध्यनरत हैं;2. क्या यह बात सही कि उक्त विद्यालय का वर्तमान भवन जर्जर हो चुका है तथा छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुरूप में पर्याप्त वर्ग कक्ष, प्रधानाध्यापक कक्ष एवं शिक्षकों हेतु स्टाफ कक्ष एवं विद्यालय का चहारदीवारी नहीं रहने से पठन-पाठन एवं विद्यालय संचालन में कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय के पुराने भवन का जीर्णोंद्धार, 05 अतिरिक्त वर्ग कक्ष, प्रधानाध्यापक कक्ष, शिक्षकों हेतु स्टाफ कक्ष एवं विद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?