क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि बगहा अनुमंडल अंतर्गत गंडक नदी से पूरब, रतवल ग्राम के पश्चिम में उद्योग विभाग द्वारा “मेगा टेक्सटाइल पार्क” की स्थापना हेतु जिला पदाधिकारी, बेतिया द्वारा लगभग 1719 एकड़ भूमि अधिग्रहण कर उद्योग विभाग को दिया गया है ;क्या यह बात सही है कि चार साल बीत जाने के बाद भी “मेगा टेक्सटाइल पार्क” के कार्य में कोइ भी प्रगति नहीं हुई है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार विधानसभा चुनाव के पूर्व इस योजना का शुभारम्भ करना चाहती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?