क्या मंत्री,शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलांतर्गत तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में एम.एड. सत्र 2021-23 के फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा पांच माह पूर्व ली गयी परंतु आज तक रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया है जिसके कारण शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं के लिये परीक्षार्थी अर्हता प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, यदि हां तो सरकार कब तक उपर्युक्त एम.एड.के फोर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट प्रकाशित करने का विचार रखती है ?