Back to Legislative Questions Repository
Q.No 636Starred Question Listed

अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान

श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली) आपदा प्रबंधन 29 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बासोपट्टी प्रखंड निवासी ललित प्रसाद, पिता स्व0 राम एकबाल साह कोविड से पीड़ित ईलाज हेतु दिनांक 25.05.2021 को आई०बी० स्मृति आरोग्य सदन, दरभंगा में भर्ती हुआ, जिनकी ईलाज के दौरान दिनांक 12.06.2021 को दरभंगा में मृत्यु हो गयी थी;2. क्या यह बात सही है कि मृतक के आश्रित पत्नी रेखा देवी ने सभी आवश्यक कागजात संलग्न कर दिनांक 20.07.2021 को  अंचल अधिकारी, बासोपट्टी को आवेदन दिया, परंतु आज तक अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक मृतक के आश्रित पत्नी को अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान करने तथा विलंब के लिये दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
29 नवम्बर, 2024
Member
श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली)
Department
आपदा प्रबंधन
Ministry
आपदा प्रबंधन
MLA Profile
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Khajauli-Madhubani (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1960
Address
Village PO Thana-Basopatti, Madhubani-847225