Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1295Starred Question Listed

अनुज्ञप्ति जारी करना

श्री भूदेव चौधरी (160) (धोरैया ) पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन 18 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सरकार के संकल्प सं.-418, दिनांक 08.07.2002 के तहत जिलाधिकारी, बाँका द्वारा 44 आवेदकों में से मात्र 13 आवेदकों को आरा मिल की अनुज्ञप्ति की स्वीकृति दिनांक-09.09.2002 को दी है,किन्तु  मात्र एक आवेदक को छोड़कर अन्य 12 आवेदकों को अभी तक अनुज्ञप्ति नहीं दी गई है;2.क्या यह बात सही है कि छूटे हुये उक्त 12 आवेदकों महेन्द्र प्रसाद शर्मा एवं अन्य मामले में केन्द्रीय प्राधिकृत समिति, मा०  उच्च न्यायलय,पटना द्वारा CWJC 11188/2007 एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देशों के बावजूद अनुज्ञप्ति अभी तक जारी नहीं की गई है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या  सरकार बाँका जिला के उन छूटे हुये 12 आवेदकों को आरा मिल की अनुज्ञप्ति  देने का विचार रखती है,हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
18 मार्च, 2025
Member
श्री भूदेव चौधरी (160) (धोरैया )
Department
पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन
Ministry
पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन
MLA Profile
Bhudeo Choudhary (160)
Bhudeo Choudhary (160)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Dhoraiya-Banka (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
01 Feb 1960