क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि वन विभाग द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने हेतु सड़क किनारे पेड़-पौधा लगाया जाता है तथा जब तक पेड़-पौधा सुदृढ़ नहीं हो जाता तब तक उसको मवेशी (जानवरों) से सुरक्षा हेतु घेराबंदी करने का प्रावधान है जिसपर सरकार द्वारा राशि खर्च की जाती है, परंतु सीतामढ़ी जिलान्तर्गत प्रखंड- बाजपट्टी, नानपुर व बोखड़ा में पेड़-पौधों की सुरक्षा हेतु घेराबंदी नहीं की गयी है जिसके कारण सड़क किनारे लगे पौधे मवेशियों द्वारा नष्ट कर दिये गये है; यदि हाँ, तो घेराबंदी के नाम पर सरकारी राशि का सही से उपयोग नहीं करने वाले कर्मचारी एवं पदाधिकारियों के विरूद्ध सरकार कब तक एवं कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?