क्या मंत्री,पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1.क्या यह बात सही है कि विभागीय मंत्री के पत्रांक-250/2024,दिनांक-25.07.2024 द्वारा वर्षाकालीन पौधारोपण हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य में कम से कम 4 करोड़ 67 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था,जिसमें राज्य के सभी सांसद,सदस्य,विधान सभा एवं सदस्य,विधान परिषद कोे अपने क्षेत्रों में वन प्रमण्डल पदाधिकारी को सूची उपलब्ध कराने का पत्र निर्गत किया गया था ;2.क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-99/2024,दिनांक-27.08.2024 एवं पत्रांक-184/2024,दिनांक-12.09.2024 द्वारा विभागीय मंत्री,जिला वन पदाधिकारी,जमुई एवं वनों के क्षेत्र पदाधिकारी,शेखपुरा को स्थल सूची के साथ पौधारोपण हेतु पत्र देने के बावजूद एक भी स्थानों पर पौधारोपण का कार्य नहीं कराया गया है ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जिला वन पदाधिकारी,जमुई एवं वनों के क्षेत्र पदाधिकारी,शेखपुरा के विरूद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है,हाँ तो कबतक,नहीं,तो क्यों ?