क्या मंत्री, पर्यावरण ,वनएवंजलवायु परिवर्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के ठाकुरगंज व दिघलबैंक प्रखंड में मापदंडों के विरूद्ध ईट भट्टों के संचालन होने से पर्यावरण दूषित हो रहा है जिससे लोगों को गंभीर बीमारियाँ हो रही है, ठाकुरगंज प्रखण्ड मे बंदरझुला, कन्हैयाजी ग्राम सहित भट्टाचौक , सालगुरी , भेलागुरी गाँव मे आबादी वाले इलाके से महज 50 मीटर की दूरी पर ही भट्टों का संचालन दिन रात किया जा रहा है, वही ज़ियापोखर हाठ से भट्टाचौक तक 2 km दुरी के अंतराल में 13 भट्टा संचालित हो रहा है , जिससे पर्यावरण दूषित होते जा रहा है यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त दोनों प्रखंडों में संचालित ईट भट्टों का जांच उपरांत कार्रवाई करने की विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?