क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत ठाकुरगंज प्रखंड की जिला मुख्यालय दूरी लगभग 80 किलोमीटेर होने से प्रशासनिक कार्यों को संपादित करने में काफी कठिनाई होती है साथ ही क्षेत्रफल की दृष्टि से भी ये प्रखण्ड सबसे बड़ा है इसीलिए यह प्रखण्ड अनुमण्डल बनने के सभी मानक को पुरा करता है; यदि हां तो सरकार ठाकुरगंज को अनुमंडल बनाने का विचार रखती है, यदि हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?