क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत ठाकुरगंज प्रखंड के दल्लेगाँव / तातपौआ पंचायत अंतर्गत सुखानी से दल्लेगाँव जाने वाली सड़क में मेंची नदी पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल के निकट नदी की धारा बदलने के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है उक्त पूल का दो स्पेन बढ़ाने की आवश्यकता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त पुलिया का दो अतिरिक्त स्पेन बढ़ाने की विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?