क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत करुआमनी पंचायत के बारोभाँग गाँव से कद्दूभिटा के डे-मार्केट - कद्दूभिटा सड़क को जोड़ने वाली ग्रामीण पथ पर ग्राम बारोभाँग में निर्मित पुलिया वर्ष 2017 के बाढ़ में ध्वस्त हो जाने के कारण आवागमन पूर्णतः बाधित है, जिससे ग्रामीणों सहित स्थानीय पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में लगे SSB के जवानों को प्रशासनिक नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण में काफी असुविधा होती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पुलिया का पुनःनिर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?